जांजगीर: ग्राम जर्वे(च) में झगड़ा शांत करा रहे युवक के साथ की गई मारपीट, सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज
जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वें च में युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई की बिरगहनी का रहने वाला पप्पू साहू अपने पिकअप में डीजे बाजा को जर्वे चेतन साव के घर के सामने रोड किनारे बारात से आकर खड़ा कर दिया तो गांव के महावीर कश्यप हरिचरण कश्यप एवं राकेश साहू ने आकर डीजे बाजा वाले से विवाद करने लगा ।