जांजगीर: जिला प्रशासन के प्रयासों का निकला सकारात्मक परिणामकलेक्टर ने सभी चयनित विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में संचालित आकांक्षा निःशुल्क आवासीय कोचिंग में राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग व मेडिकल एग्जाम की तैयारी कर रहे 24 छात्र-छात्राओं ने जेईई मेन्स 2024 में क्वालीफाई करके रिकॉर्ड बनाया है। जिला प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं को आईआईटी जेईई व मेडिकल परीक्षा चयन के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाती है।