राजपुर: राजपुर पुलिस ने एमएलसी उपचुनाव में धमकाकर प्रमाण पत्र लेने के मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Rajpur, Buxar | May 17, 2026 राजपुर थाना पुलिस ने एमएलसी उपचुनाव के दौरान डराने-धमकाने और जबरन प्रमाण पत्र वसूलने के मामले में त्रिलोचनपुर गांव निवासी कामेश्वर यादव को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार, एमएलसी उपचुनाव के दौरान बभनी के एक वार्ड सदस्य को डरा-धमकाकर जबरन प्रमाण पत्र की वसूली की जा रही थी.।चुनाव संपन्न होने के बाद भी आरोपी कामेश्वर यादव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।