तोकापाल: तोकापाल में GS सर्विसेज के रीजनल ऑफिस का भव्य शुभारंभ महापौर संजय पांडे ने किया
तोकापाल मुख्यालय में रविवार को शाम 4 बजे आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए GS सर्विसेज के रीजनल कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नवस्थापित कार्यालय का उद्घाटन नगर पालिका महापौर संजय पांडे द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।