दारुणपुर गांव में प्याज का पटवन करने के दौरान संदिग्ध हालत में एक किसान की मौत हो गई। शुक्रवार को 1 बजे सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि किसान की पहचान चांद थाना क्षेत्र के दारुणपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुखराम बिंद के पुत्र 55 वर्षीय पुत्र रामविलास बिंद बताया जाता है। परिजनों ने कहा कि अपने खेत पर पटवन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई