सिधौली: पिता द्वारा नाबालिक बेटी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला, पिता को उम्र कैद की सजा
सीतापुर जनपद के कमलापुर इलाके में एक कलयुग के पिता के द्वारा अपनी ही 14 वर्ष की बेटी के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया गया था मामले में नाबालिक पीड़िता के द्वारा पूरी बात अपनी मां को बताए जाने के बाद मां ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी पुलिस की प्रभावी पैरवी के फल स्वरुप 114 दिन के अंदर आरोपी पति को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई है।