खालवा: खंडवा में बिना परमिशन बनी 4 मंजिला इमारत को नगर निगम ने ढहाया, वह खंडहर में बदली
Khalwa, Khandwa | Sep 11, 2026 खंडवा। बिना अनुमति के बनाई जा रही चार मंजिला इमारत पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे खंडहर में तब्दील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर खंडवा सिटी मजिस्ट्रेट सहित नगर निगम की टीम मुस्तैद रही। जानकारी के अनुसार, संबंधित भवन के लिए नगर निगम से केवल निचले हिस्से के निर्माण की अनुमति ली गई थी।