गुनसार पंचायत में 72.92% हुआ शांतिपूर्ण मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा भारी उत्साह
श्री महावीर जी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गुनसार में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
चारों मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
पंचायत में कुल 4,477 पंजीकृत मतदाताओं में से 3,265 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ कुल 72.92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन की कड़ी निगरानी के चलते सभी बूथों पर शांति व्यवस्था बनी रही।"
कवरेज कलमुद्दीन खान
आर के न्यूज राजस्थान