सतबरवा: सतबरवा के प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की जमीन अधिग्रहण के लिए मापी शुरू
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सतबरवा की जमीन अधिग्रहण के लिए गुरुवार से मापी प्रारंभ कर दिया गया। सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की के नेतृत्व में मापी कार्य के दौरान ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य रणधीर कुजूर एवं अन्य मौजूद थे। सीओ ने बताया कि ट्रेनिंग कॉलेज की जमीन 24 एकड़ से ज्यादा है। पूरी जमीन की मापी की जा रही है।