सतबरवा: सतबरवा प्रखंड में राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ की इकाई का सम्मेलन हुआ, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया गया
राष्ट्रीय चेरो जनजातीय महासंघ की सतबरवा प्रखंड इकाई के द्वारा बोहिता गांव में प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक तथा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि राम सिंह चेरो, राष्ट्रीय संयोजक अवधेश सिंह चेरो, जिप सदस्य बासो देवी, मुखिया गुड्डी देवी शामिल हुए।