सतबरवा: दुबियाखाड़ चौक पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर, पांच यात्री घायल
रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 39 पर दुबियाखाड़ चौक के पास मंगलवार शाम टेंपो और बोलेरो वाहन में टक्कर हो जाने से टेंपो पर सवार पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सतबरवा थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है।