सतबरवा: फुलवरिया में राजा मेदिनी राय की 392वीं जयंती मनाई गई, बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
पलामू के प्रतापी राजा मेदिनी राय की 392वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी। वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर सतबरवा प्रखंड के मेला परिसर फुलवरिया में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राजा मेदिनी राय के शासन काल में धनी धनी राजा मेदनीया घर में बाजे मथनिया वाली कहावत चरितार्थ होती है।