सतबरवा: बारी में मुखिया निरोतमा कुमारी ने अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया, संविधान का गुणगान किया गया
सतबरवा प्रखंड की बारी पंचायत के अंबेडकर चौक तथा मानसोती हलुमाड़ के साथ पिपराकला और बकोरिया के भलवही में सोमवार शाम 6 बजे तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर याद करके उन्हें नमन किया गया। इस दौरान बारी में मुखिया निरोतमा कुमारी की अध्यक्षता में मूर्ति का अनावरण किया गया तथा केक काटा गया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।