आबू रोड: आबूरोड तपोवन के सामने खुले प्लॉट में लगी आग, धधकी आग से मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के आमथला मार्ग स्थित तपोवन भवन के सामने खुले पड़े प्लॉट में बुधवार दोपहर भीषण गर्मी के बीच अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।स्थानीय लोगों ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं घटना की सूचना नगर पालिका दमकल विभाग को दी गई।