करनैलगंज: कटरा बाजार ब्लाक विवाद मामले में विधायक बावन सिंह ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कार्रवाई का आश्वासन मिला
कटरा बाजार ब्लॉक विवाद के 6 दिन बाद विधायक बावन सिंह ने सोमवार को CM योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने 23 सितंबर को GST धन्यवाद कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट और पथराव की पूरी जानकारी दी। CM ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया और सोशल मीडिया पर बयानबाजी न करने के निर्देश दिए। 7 बजे विधायक ने बताया CM ने उनकी बात गंभीरता से सुनी है।