करनैलगंज: कटरा बाजार में सौतन ने जलन में की राजकुमारी की हत्या, 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
कटरा बाजार पुलिस ने राजकुमारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी सौतन चंचल उर्फ आंचल को गिरफ्तार किया है। मंगलवार 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया जलन के चलते 26 सितंबर को चंचल ने राजकुमारी को खेत ले जाकर गला दबाकर हत्या की और शव झाड़ियो मे फेंक दिया।परिजनो की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के 24 घंटे मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ मे चंचल ने अपराध स्वीकार किया है।