करनैलगंज: करनैलगंज में ट्रेन से टकराई अज्ञात महिला, 7 किमी तक घसीटने से हुई दर्दनाक मौत
मंगलवार करीब 11:30 बजे करनैलगंज के जहांगीरवा क्रासिंग पर मथुरा-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। ट्रेन से टकराने के बाद शव इंजन में फंस गया और 7km तक घसीटता रहा और करनैलगंज रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया। RPF व कर्मचारियों ने शव बाहर निकाला। हादसे में महिला का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर PM के लिए भेजा है।