करनैलगंज: भाजपा नेता राहुल सिंह चौहान ने विधायक अजय सिंह पर काफिले पर हमले का आरोप लगाया, वीडियो हुआ वायरल
करनैलगंज के BJP नेता राहुल सिंह चौहान ने MLA अजय सिंह पर रविवार को देर रात बड़े भाई के काफिले पर हमला कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गाड़ियों में तोड़फोड़ और बंदूक के कुंदे से हमला हुआ है। राहुल ने कहा कि वो CM व प्रदेश अध्यक्ष से जल्द ही मिलकर कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग करेंगे। वहीं सोमवार 2 बजे MLA अजय सिंह ने आरोप को निराधार बताया।