कोईलवर: चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहांन गांव से युवक लापता, परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहांन गांव निवासी दीक्षित कुमार, स्वर्गीय श्याम बाबू सिंह के पुत्र, बीते 20 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से बुलेट बाइक से आरा के लिए निकले थे। परिजनों के अनुसार उसके बाद से घर वापस नहीं लौटे। युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार के दोपहर 2:00 बजे परिजनों ने दी जानकारी।