समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन जारी
-----
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जन्मजयंती के अवसर पर उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” का आयोजन जारी है।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में समसरता संकल्प अभियान एवं यात्रा निर्धारित रूट अनुसार संचालित है। इस दौरान यात्रा का ग्रामों में स्वागत किया जा रहा है तथा कलश पूजन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत काठोन के ग्राम बग्गा में समरसता यात्रा के आगमन पर कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा कलश पूजन कर संत रविदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
11 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Sep 6, 2026