मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में पुलिस ने फरार आरोपी पप्पु कुमार के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार तामिला कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी एक संगीन मामले में नामजद है और काफी समय से फरार चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।