बांका में डीएम का बड़ा एक्शन प्लान। राशन वितरण में लापरवाही पर जवाब-तलब, पैक्सों को आदर्श बनाने की तैयारी
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा में डीएम ने 26 अगस्त तक अगस्त माह के खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं ई-केवाईसी को 95% तक पूरा कराने और आधार सीडिंग में तेजी लाने को कहा गया। चांदन और बौंसी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से खाद्यान्न वितरण में कम प्रगति पर स्पष्टीकरण मांगा गया।
सहकारिता विभाग की समीक्षा में हर प्रखंड से 2-2 पैक्स को आदर्श पैक्स के रूप में विकसित करने, उर्वरक लाइसेंस व उठाव में तेजी लाने, पैक्सों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में सक्रिय करने और लंबित अंकेक्षण अगस्त के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।
#बांका #डीएम_अंशुल_अग्रवाल #राशन_वितरण #ईकेवाईसी #आधार_सीडिंग #पैक्स #आदर्श_पैक्स #सहकारिता_विभाग #बांका_न्यूज़ #मैंहूंबांका
Amarpur, Banka | Aug 19, 2026