चैनपुर प्रखंड में आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला अंचल दिवस कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शाम के 4 बजे अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि आज भरनो प्रखंड में अंचल दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिस कारण चैनपुर में पहले से तय कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।