उनियारा: अलीगढ़ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
Uniara, Tonk | Sep 20, 2026 अलीगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70 वीं जिला स्तरीय नेट बाल व वुशु खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने परेड निकाली व ध्वज की सलामी ली। नेट बाल व वुशु खेलकूद प्रतियोगिता में जिलेभर की टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि शांति लाल मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने किया।