कांडी: करंट लगने से मृत किसान के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहायता दिलाने का दिया भरोसा
Kandi, Garhwa | Aug 22, 2026 गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र स्थित सोनपुरा गांव में बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय किसान उपेंद्र मेहता की 19 अगस्त को दर्दनाक मौत हो गई। उपेंद्र मेहता अपने खेत में धान की रोपनी के लिए बिजली के मोटर पंप से सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक मोटर का तार छू जाने से वे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए और मौत हो गई।