लक्सर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान!
धन्यवाद एवं चेतना यात्रा में पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान आदेश देता है, तो वह खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार की खानपुर सीट हो या कोई दूसरी सीट, पार्टी भरोसा जताती है तो वह चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं उन्होंने आगामी चुनाव में वोट चोरी और चुनाव आयोग की कार्यशैली को बड़ा मुद्दा बताया।
यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर हरीश रावत समर्थकों का उत्साह भी बढ़ा नजर आया।
#HarishRawat
#Khanpur
#Laksar
#UttarakhandNews
#UttarakhandPolitics
#BreakingNewsUpdate
Laksar, Haridwar | Oct 2, 2026