खानपुर के दल्लावाला में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
स्वागत एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संजय पौधों वाली और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पाल सैनी कांग्रेस में शामिल हुए।
कार्यक्रम में हरीश रावत ने मौजूदा सरकार पर वोट चोरी और SIR को लेकर निशाना साधा और खानपुर विधानसभा में कराए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।
वहीं, उन्होंने खानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का भी संकेत दिया ।
अब हरीश रावत के इस बयान के बाद खानपुर की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है।
#HarishRawat
#Khanpur
#Dallawala
#UttarakhandPolitics
#Congress
#LaksarNews