निज़ामाबाद: निजामाबाद–फूलपुर मार्ग की जर्जर स्थिति पर ग्रामीणों की बैठक, शीघ्र निर्माण की मांग उठाई
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के लाहिडीह बाजार में मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे किसान नेता राजीव यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय लोगों की बैठक आयोजित की गई और बैठक में निजामाबाद–फूलपुर मार्ग की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की गई बैठक को संबोधित करते हुए राजीव यादव ने कहा कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है ।