गुना नगर: गुना की हनुमान टेकरी पर फिर हुई चोरी:एक गार्ड को बंधक बनाया, बजरंग बली की प्रतिमा के आभूषण ले गए चोर
जिले की प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पर रात में चोरी हो गई। चोरों ने एक गार्ड को बंधक बनाकर बजरंग बली की प्रतिमा के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं कुछ दान पेटियां भी ले गए। चोर अपने साथ CCTV कैमरों की DVR भी ले गए। कुल कितने की चोरी हुई, इसका आंकलन किया जा रहा है। कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।