दतिया: बसई थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की
Datia, Datia | Sep 6, 2024 बसई थाने में आगामी त्यौहारों को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने शुक्रवार की शाम 05 बजे बताया की शांति समिति की बैठक में लोगों से अपील की गईकी त्योहार सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को परेशानी न हो।