रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में शिक्षा मंत्री ने बाजारों में व्यापारियों से की दिवाली की राम-राम, खड़गे के बयान पर जताई नाराजगी
रामगंजमंडी में दीपावली के पावन पर्व पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी शहर के बाजारों में पहुंचकर नगरवासियों और व्यापारियों से राम-राम की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और नववर्ष की मंगलकामनाएं कीं। व्यापारियों ने भी मंत्री का स्वागत कर मिठाई खिलाई और उन्हें दीपावली की बधाई दी।