प्रतापगढ़: छतरपुर शिवाला के पास अनियंत्रित बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल, तीन लोग हुए प्रभावित
अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी सर्वेश कुमार गुप्ता उम्र करीब 27 वर्ष अनिल कुमार गुप्ता उम्र 24 वर्ष के साथ अपनी बाइक से किठावर बाजार जाने के लिए तैयार हुए । घर पर आया रिश्तेदार कोतवाली नगर के रूपा मऊ निवासी मोनू गुप्ता भी उनके साथ हो लिए। तीनों एक बाइक पर बैठ करके अंतू थाना क्षेत्र के ही किठावर बाजार गए। लोगों की माने तो वहां पर तीनों ने नशा किया।