प्रतापगढ़: पूरे पांडे गांव में फर्जी तरीके से आंगनबाड़ी कार्यकत्री की नियुक्ति की शिकायत डीएम से की गई
विकासखंड बाबा बेलखर नाथ धाम क्षेत्र के पूरे पांडे गांव निवासी ज्योति गुप्ता ने सोमवार को जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कहा कि मेरिट लिस्ट अधिक होने के बावजूद भी नाम काटकर दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया। जबकि चयनित हुई महिला अभ्यर्थी निशा पत्नी उदय चंद पटवा की मेरिट बहुत कम थी। महिला ने धांधली का आरोप लगाते हुए, निशा देवी अंकित चयन को निरस्त जाय।