प्रतापगढ़: जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य ओपन आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में भदोही की टीम बनी फाइनल की विजेता
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान प्रतापगढ़ और भदोही के बीच खेला गया। ज़िला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता ने सोमवार शाम 4.35 बजे बताया की टॉस जीतकर मेजबान प्रतापगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया औऱ 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 128 रन बनाया।