प्रतापगढ़: शहर के श्रीराम वाटिका में जायसवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह, बच्चों को मिला सम्मान
शहर के श्रीराम वाटिका में जायसवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने सोमवार शाम 4.25 बजे बताया की समारोह में बच्चों ने नृत्य, गायन, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने नाटक के जरिए समाज को संदेश भी दिया। प्रतिभावन बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि समाज के बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।