प्रतापगढ़: विकास खंड अधिकारी सदर श्रुति शर्मा के खिलाफ जिला कचहरी में प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विकास खंड अधिकारी सदर श्रुति शर्मा के खिलाफ सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कचहरी में प्रधानों ने प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीडीओ श्रुति शर्मा पर तानाशाही रवैया अपनाने और उनसे धन उगाही करने का आरोप लगाया। कार्यवाही न होने पर प्रधानों ने आंदोलन की चेतावनी भी दिया।