सिंगरौली: एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्या, कार्यवाही के दिए निर्देश
आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सिंगरौली में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।