राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज रहेंगे जिले के प्रवास पर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर 26 मई को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे।वह दोपहर 1 बजे ग्राम सोमनी स्थित निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष निवास राजनांदगांव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।