जगदलपुर: कमिश्नर ने संभाग स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, मुख्यमंत्री की घोषणाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री की घोषणाओं का जिला स्तर पर सकारात्मक एवँ त्वरित निराकरण की पहल करें और शासन स्तर से निराकरण होने वाले घोषणा के लिए आवश्यक पत्राचार किया जाए। इसके अलावा सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण के संबंध में पक्षकार या आवेदनकर्ता को भी सूचित करें।