जगदलपुर: जमीन बंदोबस्त के बाद ग्राम कुरंदी में 50 फीसदी से ज्यादा जमीन हुई लापता, नाराज व्यक्ति ने दी आत्महत्या की धमकी
जगदलपुर तहसील में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नगर के पथरागुड़ा निवासी रविंद्र कुमार साहू जिनकी ग्राम कुरंदी में 85 डिसमिल पैतृक भूमि थी जिसका शासन के द्वारा बंदोबस्त किया गया जिसकी बाद वह भूमि 65 डिसमिल रह गई और वर्तमान स्थिति में मात्र 35 डिसमिल रह गई है। इसके बाद भू स्वामी रविंद्र साहू विगत 5 वर्षों से अपनी जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं।