जगदलपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा, संगठन में जल्द ही की जाएगी जिला और प्रदेश स्तर की नियुक्ति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा के संगठन के विस्तार को लेकर कहा कि हमारे संगठन के मंडल के कार्य समिति की घोषणा हो चुकी है । जिले के काम लगभग समाप्ति की ओर है। उनके घोषणा के बाद प्रदेश की घोषणा होगी। सभी प्रकार के वरिष्ठों का और नए कार्यकर्ताओं का समावेश करते हुए और एक अच्छी टीम तैयार होने जाएगी ।