जगदलपुर: जगदलपुर में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, संगोष्ठी और वृक्षारोपण का आयोजन किया
सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन को बस्तर जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेसियों ने जाति जनगणना विषय पर राजीव भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया।तत्पश्चात धरमपुरा स्थित वृद्धाश्रम जाकर परिसर में वृक्षारोपण किया गया.