जगदलपुर: महापौर ने नगर निगम कार्यालय और कुम्हारपारा स्थित SLRM सेंटर का किया औचक निरीक्षण, दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश
जगदलपुर नगर निगम कार्यालय का महापौर संजय पांडे ने आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों को जनहित के कामों को प्राथमिकता देने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उचित कदम उठाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने कुम्हारपारा स्थित SLRM सेंटर का निरीक्षण किया और वहां हो रहे कार्यों का जायजा लिया।