गोपालगंज: नरैनिया ढाला के पास ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुंचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के नरैनिया ढाला के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की युवक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।