गोपालगंज: तकिया गाँव मे बकरी के द्वारा फसल बर्बाद करने के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी मे एक युवक हुआ जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में बकरी के द्वारा फसल बर्बाद करने की विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के बकरी के द्वारा खेत में फसल बर्बाद कर दिया गया था।