गोपालगंज: हरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया।
नगर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। शनिवार को हमला की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर दो लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया।