गोपालगंज: रसौती गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएभेजा
जिले के कटेया थाना क्षेत्र के रसौती गांव के समीप शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान दिऊलिया गांव निवासी स्वर्गीय काशी पाल के बेटा अजय कुमार के रूप में की गई है।