गोपालगंज: चौराव गांव में बारात मे महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर हुई मारपीट में दो लोग हुए घायल,सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के चौराव गांव में महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर हुई मारपीट की घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बारात में आरोपी के द्वारा महिला के साथ छेड़खानी किया जा रहा था। यह घटना शनिवार की देर रात की है।