मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर नगर के धौरहरा मोहल्ले से चोरों ने डेढ़ लाख की बकरियां उठा लीं
धौरहरा मोहल्ला निवासी शंकर लाल सरोज अन्य दिनों की तरह बीती रात भी वह अपने बकरे एवं बकरियों को रात्री में पशुशाला में बांध कर घर के बरामदे में सो गए। रात्रि में आये हौसला बुलंद चोर उनके चारों बकरों एवं चार बकरियों को वाहन में डाल कर फरार हो गए। शंकर लाल सुबह उठने पर देखा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।