मछलीशहर: कसेरवा गांव में विद्युत विभाग ने बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की
गुरुवार के दिन विद्युत उपखण्ड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्कण्डेय व अवर अभियंता जंघई अमित कुमार की टीम अचानक कसेरवा गांव में पहुच गयी। अधिकारियों ने करीब 86 से अधिक बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए बिजली के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान टीम ने कई घंटे गांव में रहते हुए लोगों के बिजली कनेक्शन आदि की भी जांच की।